गोला फेंक में दिलीप प्रथम
रानी| नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा जैन ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेलों की महती आवश्यकता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल से मानसिक शारीरिक विकास होता है। वे सोमवार को स्थानीय आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एथेलिटिक्स प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय निकालकर खेल-खेलना शरीर के लिए लाभप्रद है। बीईईओ रगाराम चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी संपूर्ण कौशल का प्रदर्शन कर जीतने का प्रयास करें। प्रतियोगिता संयोजक ने सभी का आभार जताया। प्रधानाचार्य सुजाराम चौधरी शारीरिक शिक्षक रतनलाल सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन गोला फेंक में दिलीप कुमार प्रथम, मालाराम द्वितीय, मानवेंद्रसिंह तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में जशोदा गोस्वामी प्रथम, प्रियंका सीरवी द्वितीय, सपना तृतीय रही।