मेले में श्रद्धालुओं ने की खुशहाली की कामना
चांचौड़ी/कीरवा. निकटवर्तीरानी सड़क पर स्थित धोलेरी वीर मामाजी महाराज का मेला शनिवार को संपन्न हुआ। मेले से पूर्व शुक्रवार को भजन संध्या हुई, जिसमें कन्हैयालाल बिठुड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी। मेले भजन संध्या में जिलेभर से श्रद्धालु पहुंचे। मामाजी महाराज के मेले में जालौरी गेर नृत्य लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में सहयोग करने बाहर से आए अतिथियों का देवासी समाज के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मेले में छत्तीस कौम के ग्रामीणों का सहयोग रहा। इस मौके पर रूपनाथ महाराज, घीसूनाथ महाराज, जिला परिषद सदस्य नंदकिशोर परिहार, पंचायत समिति सदस्य तारा कंवर, विजयसिंह राजपुरोहित, सरपंच मकनाराम सीरवी, पूर्व सरपंच पीाराराम देवासी, इटंदरा चारणान सरपंच लाबूराम, जेठूसिंह चंपावत, सोहनसिंह, मूलाराम, राणाराम देवासी, शिवलाल, जगाराम, भरत पी, प्रभुसिंह, भीमाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।