रानी| मारवाडजंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि आज
रानी| मारवाडजंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी ने कहा कि आज के युग में शिक्षा का बड़ा महत्व है तथा सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्राआें के हित में कई योजनाएं चला रही है। वे शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में शिक्षा विभाग एवं बालिका फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाली छात्राआें के उपर सरस्वती की कृपा होती है। जिन छात्राआें ने आज गार्गी पुरस्कार प्राप्त किया है, इनसे सीख लेकर अन्य छात्राएं भी मेहनत करे ताकि वे भी गार्गी पुरस्कार की हकदार बन सके।
समारोह में 44 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष घीसुलाल चौधरी, रानी पंचायत समिति प्रधान नवरतन चौधरी, उपप्रधान किशोरसिंह राजपुरोहित, नगरपालिका उपाध्यक्ष मांगीलाल गहलोत, कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीनाक्षी बाहरठ, व्याख्याता संजय रेहान कमलेश सुखीजा आदि मौजूद थे।
आज के समय बालिका शिक्षा जरूरी : चौधरी