पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र कल तक भर सकेंगे ऑनलाइन पूरक परीक्षा फॉर्म

छात्र कल तक भर सकेंगे ऑनलाइन पूरक परीक्षा फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटायूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन पूरक परीक्षा आवेदन फॅार्म भरवाने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छात्र साधारण परीक्षा शुल्क के साथ 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॅार्म भर सकेंगे। लेट फीस के साथ 24 सितंबर तक आवेदन सकेंगे। बीए, बीएससी बीकॉम फ़र्स्ट ईयर, सेकंड ईयर थर्ड ईयर, एलएलबी थर्ड ईयर, बीपीएड, बीएससी बायोटेक, माइक्रो बॉयोलोजी, कंप्यूटर साइंस, आईटी और बीसीए थर्ड ईयर के पूरक घोषित छात्र ऑनलाइन पूरक परीक्षा फॅार्म भर सकते हैं। इन छात्रों को संबंधित कॉलेज में चालान और मार्कशीट की प्रति सहित आवेदन फॅार्म की हार्ड कापी 22 सितंबर तक जमा करानी होगी।







इसके बाद 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पूरक परीक्षा फॅार्म की हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज में जमा करवानी होगी।