स्कॉटलैंड ब्रिटेन के साथ या अलग?
ग्रामीण/द्वीपों से होने वाली आय का नुकसान
व्हिस्की निर्यात
कला क्षेत्र
खाद्य/पेय उद्योग
पर्यटन
नेशनल हेराल्ड अखबार को छोड़कर पूरा िब्रटिश मीिडया आजादी के विरोध में।
{2016 के ब्राजील ओलिंपिक में टेनिस स्टार एंडी मरे, गोल्फ खिलाड़ी स्टीफन गैलाचर और रसेल नॉक्स स्कॉटलैंड की तरफ से खेल सकते हैं। गोल्फ पहली बार ओलिंपिक में शामिल हो रहा है। {2012 लंदन ओलिंपिक में ब्रिटिश खिलाड़ियों द्वारा जीते गए 65 मेडल में से 13 स्कॉटिश खिलाड़ियों के थे।
जनमत संग्रह से फैसला हो चुका है, नतीजा दोपहर तक
अलग हुआ तो : ब्रिटेनके प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को इस्तीफा देना पड़ सकता है। नहींहुआ तो :स्कॉटलैंडके फर्स्ट मिनिस्टर एलेक्स सैलमंड को पद छोड़ना पड़ सकता है।
परमाणु हथियार विरोधी स्कॉटलैंड हो सकता है कि नाटो में शामिल हो। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं।
बैंकों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। दफ्तर बदलने से जॉब और ऊर्जा पर असर होगा। करेंसी का निर्धारण नहीं होने से बड़े निवेशक पैसा खींच लेंगे।
अगर स्कॉटलैंड अलग होता है तो उसे संघ से भी अलग होना पड़ेगा। उसे इसमें शामिल होने के लिए फिर से पूरी प्रक्रिया दोहरानी पड़ सकती है।
बहुत से लोग लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि शाही परिवार का इसपर असर हो। वे लोग पूरी तरह से शाही खानदान को दूर रखना चाहते हैं।
विरोधी पक्ष इस बात पर जोर दे रहा है कि उत्तरी समुद्र में 24 अरब बैरल तेल बचा है। तेल निर्यातक सर आयन वुड ने कहा कि यहां सिर्फ 15-16 अरब बैरल तेल बचा है।
स्कीम का पूरा नियंत्रण स्कॉटलैंड के पास है। लोग इसके विपक्ष में वोटिंग करने को तैयार नहीं है। कोई भी स्कॉटिश पार्टी इसे खत्म करने के पक्ष में नहीं है।
विरोधी बोल रहे हैं कि ब्रिटेन के साथ रहने से स्कॉटलैंड को 6.30 करोड़ लोगों के कल्याण का भार कम रहेगा। नहीं तो उसे पूरी तरह से इसका बोझ उठाना पड़ेगा।
अभी स्कॉटलैंड में सरकार जनसुविधाओं के नाम पर एक व्यक्ति पर 1.20 लाख रुपए खर्च करती है। यह इंग्लैंड में बाकी जगहों से सबसे ज्यादा है।
ब्रिटेन की संसद वेस्टमिंस्टर का कहना है कि स्कॉटलैंड पाउंड का उपयोग नहीं कर सकता। उसे अपनी करेंसी बनानी होगी या वह यूरो का उपयोग करे।
स्कॉटलैंड को नाटो में शामिल होने का न्यौता मिल सकता है। स्कॉटिश सेना मानवतावादी कार्यों में लगेगी।