पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुमाकर पर हर हफ्ते एक करोड़ रु. खर्च

शुमाकर पर हर हफ्ते एक करोड़ रु. खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सातबार के फॉर्मूला वन चैपिंयन माइकल शुमाकर का मेडिकल बिल भी रिकॉर्ड बना रहा है। उनके एक हफ्ते के इलाज पर करीब एक लाख पाउंड यानी एक करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। चौबीसों घंटे-सातों दिन 15 लोगों की मेडिकल टीम शुमाकर की देखरेख में लगी रहती है। पिछले साल दिसंबर में फ्रांस के आल्प्स पर्वत पर स्कीइंग करते समय शुमाकर चोटिल हो गए थे। दिमाग पर चोट लगने से वे कोमा में चले गए थे। जून 2014 में कोमा से बाहर आने के बाद भी वे डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं।