पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज में एवजी ड्यूटी करने वाले कंडक्टरों पर दर्ज होगा मुकदमा

रोडवेज में एवजी ड्यूटी करने वाले कंडक्टरों पर दर्ज होगा मुकदमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राेडवेजकी बसों में ड्राइवर कंडक्टर के स्थान पर ड्यूटी करने वाले बाहरी लोगों (स्टेपनी) पर जल्द ही शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से अब ऐसे लोगों को रंगे हाथों पकड़कर उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस बारे में विभाग की कार्यकारी निदेशक (यातायात) उर्मिला राजौरिया ने राज्य के सभी डिपो मैनेजर्स को आदेश जारी कर दिए है। ऐसे लोगों की धरपकड़ करने के लिए आकस्मिक अभियान चलाया जाएगा। ऐसे लोगों पर निगरानी करने का जिम्मा मुख्य प्रबंधक, प्रबंधक यातायात, प्रबंधक संचालन को सौंपा है। जानकारी के अनुसार रोडवेज की बसों में कई चालक कंडक्टर अपने स्थान पर एवजी यानी किसी अन्य व्यक्ति को भेजकर उनसे ड्यूटी करवा देते हैं। पूर्व में जांच के दौरान ऐसे कई मामले भी पकड़े गए थे। साथ ही इन लोगों की वजह से रोडवेज को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसके चलते रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्देश जारी कर इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। साथ ही रोडवेज प्रबंधकों को चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शेष|पेज15





बेरोजगारयुवकों के भरोसे करते हैं ड्यूटी चोरी

निगमकी बसों के ड्राइवर कंडक्टर ऐसे बाहरी लोग, जो ड्राइवरी कंडक्टरी के जानकार तो हैं, लेकिन बेरोजगार हैं। उन्हें 100 से 200 रुपए तक देकर अपने स्थान पर ड्यूटी पर भेज देते हैं और खुद अपने निजी घरेलू कार्य करते हैं। ऐसे बाहरी लोगों से अलग-अलग ड्राइवर कंडक्टर विभिन्न रूटों पर अपनी ड्यूटी करवाते हैं। इन लोगों को निगमकर्मी या तो बस स्टैंड से अपने साथ ले लेते हैं या फिर पहले से निर्धारित स्थान पर इन्हें बुला लेते हैं।

वर्दीपर नेम प्लेट लगाने के आदेश की पालना नहीं होती

ड्राइवर-कंडक्टरके लिए नेम प्ले अनिवार्य की गई, लेकिन इन पर संबंधित कर्मचारी के फोटो नहीं होने से उनकी पहचान नहीं हो पाती। दूसरी ओर ज्यादातर कर्मचारी यह नेम प्लेट नहीं लगा रहे हैं। बसों के निरीक्षण के दौरान चैकिंग दल द्वारा ड्राइवर कंडक्टर से पहचान-पत्र नहीं मांगा जाता है। चैकिंग दल द्वारा बाहरी लोगों की पहचान कर लिए जाने के बाद भी उनकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से नहीं की जाती।

यहहै नुकसान

बाहरीलोग जहां निगम का रेवेन्यू लीकेज बढ़ाते हैं। दूसरी ओर निगम के कंडक्टर ड्राइव