पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाक में अनदेखी का शिकार राजकपूर की पुश्तैनी हवेली

पाक में अनदेखी का शिकार राजकपूर की पुश्तैनी हवेली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजेंसी |कराची. बॉलीवुडअभिनेता राज कपूर की पाकिस्तान के पेशावर में पुश्तैनी हवेली है। लेकिन यह वहां की नवाज शरीफ सरकार की अनदेखी की शिकार हो रही है। मोहल्ला ढाकी मुनावर शाह में बने कपूर हाउस के नाम से मशहूर तीन मंजिला हवेली में 14 दिसंबर 1924 को राज कपूर का जन्म हुआ था। पेशावर की पुरानी वास्तुकला के हिसाब से बनी यह हवेली पुराने दौर की गवाही देती है। जो शहर के कुछ घराें को छोड़कर लगभग खत्म होने की कगार पर है। हालांकि दिलीप कुमार के इसी शहर में बने पुश्तैनी घर को पाकिस्तान सरकार कुछ महीने पहले राष्ट्रीय विरासत घोषित कर चुकी है।