पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलम से बनी 800 साल पुरानी मूर्ति चोरी

नीलम से बनी 800 साल पुरानी मूर्ति चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ाके धांधोला गांव से शनिवार रात चोर 800 साल पुरानी भगवान शेष अवतार की मूर्ति उखाड़ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार मूर्ति नीलम की बनी है। मूर्ति उखाड़ने की वजह से प्रतिमा खंडित भी हो गई। मूर्ति के पैर जमीन में ही रह गए।

घटना की वजह से ग्रामीणों में आक्रोश है। वारदात का पता रविवार सुबह तब लगा जब रामधुन निकालने के लिए ग्रामीण रोज की तरह मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें मंदिर के ताले टूटे मिले और प्रतिमा गायब थी। भगवान शेष अवतार की यह मूर्ति 24 अगस्त 1998 को भी मंदिर से चोरी हो गई थी। जिसे विज्ञान नगर कोटा पुलिस ने फरवरी 2002 में बरामद किया था।