- Hindi News
- महाधिवेशन में टेंट व्यवसायियों ने बताई कई समस्याएं
महाधिवेशन में टेंट व्यवसायियों ने बताई कई समस्याएं
जिला टेंट डीलर्स समिति का दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन आंचल 2014 का हुआ समापन
भास्करन्यूज | पाली
जिलाटेंट डीलर्स समिति की ओर से अणुव्रत नगर चल रहे टेंट व्यवसायियों के 11 वें प्रांतीय महाधिवेशन आंचल 2014 के तहत रविवार को दूसरे दिन आयोजित खुला मंच में टेंट व्यवसायियों ने अपनी कई समस्याओं से प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराया। इस पर प्रदेश कार्यकारिणी ने कई समस्याओं का निस्तारण करने के साथ जल्दी ही विशेष कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन सांसद पीपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि शादी समारोह से लेकर छोटे से आयोजन में टेंट के सामान की आवश्यकता होती है। इनके कार्य वर्तमान समय में अहम है। सीजन के दौरान टेंट व्यवसायियों को काफी व्यस्त रहना पड़ता है। इस मौके जिला प्रमुख खुशवीर सिंह ने कहा कि सबसे कठिन कार्य टेंट व्यवसायियों का है। टेंट व्यवसायी अपने साजो सामान से उजड़ी जगहों पर भी चमन कर देते है। अधिवेशन में टेंट व्यवसायियों ने जिला प्रमुख से नो एंट्री जोन में टेंट की गाड़ियों को एंट्री नहीं दी जाती है। आवश्यक कार्य होने के कारण टेंट व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर जिला प्रमुख ने इसके लिए अथक प्रयास करने का आश्वासन दिया। महाधिवेशन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डीलर्स के मनोहरलाल गुलाटी, राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के प्रदेशाध्यक्ष रवि जिंदल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, प्रदेश सचिव रघुनंदन बंसल, जिला टेंट डीलर्स समिति के अध्यक्ष कांतिलाल धोका, मेला संयोजक बाबूलाल रांकावत, सचिव जहीर मकरानी, उपाध्यक्ष आनंद भाटी, सहसचिव सुमेरसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा, सलाहकार अशोक भंडारी राठौड़ समेत गुजराज, पंजाब, इंदौर राजस्थान के विभिन्न समितियों के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
दोदिवसीय महाधिवेशन के सफल आयोजन को लेकर राजस्थान टेंट डीलर्स की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिला टेंट डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों विभिन्न कमेटियों के संयोजकों का स्वागत किया। महाधिवेशन में भोजन की व्यवस्था के लिए डालचंद हल