पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में भर्ती हुए अरुण जेटली

अस्पताल में भर्ती हुए अरुण जेटली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली को ऑपरेशन के बाद नियमित जांच के लिए फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मधुमेह से पीड़ित अरुण जेटली की इस महीने की शुरुआत में साकेत स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट अस्पताल में वजन कम करने के उद्देश्य से सर्जरी की गई थी। हालांकि प्रारंभ में जेटली को एक सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी मिलने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें 10 दिनों तक वहां रहना पड़ा था। सूत्रों की जानकारी के अनुसार जेटली की हालत बेहतर है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। वित्त मंत्री जेटली की स्थिति अभी बेहतर है, उन्हें मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है।