पीने के पानी में आईं मृत मछलियां
इसेविभाग की लापरवाही कहें या फिल्टर प्लांट चलाने वालों की अनदेखी। पिछले दो दिन से शहर के नया गांव फिल्टर प्लांट से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति के साथ नलों में पानी के साथ मृत मछलियां रही हैं। इसके अलावा पानी भी बदबूदार होने के कारण कॉलोनीवासियों को मजबूरी में वाटर कैन मंगवाकर अपने हलक तर करने पड़ रहे हैं।
गौरतलब है कि रविवार को नया गांव फिल्टर प्लांट से जुड़े आईनगर में जलापूर्ति के साथ नलों में छोटी-छोटी मृत मछलियां भी आईं। सोमवार को भी इसी फिल्टर प्लांट से जुड़े सूर्य नगर, सुंदरनगर महालक्ष्मी नगर के नागरिकों ने इसी तरह की शिकायत जलदाय विभाग में दर्ज करवाई। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने पूरी लाइन की जांच की। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नया गांव मुख्य रोड पर स्थित खाली प्लॉट पर अज्ञात कारणों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइपलाइन के चारों ओर बरसाती पानी भरा हुआ था। ऐसे में बरसाती पानी की मछलियां पाइपलाइन में पहुंच गई, जो जलापूर्ति के समय छोटी घरों तक पहुंच गई।
कभीमटमैला, तो कभी बदबूदार पानी की होती है आपूर्ति
जलदायविभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और पुरानी पाइपलाइन से शहर में कई स्थानों पर हो रही गंदे पानी की आपूर्ति का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है। अक्सर बारिश के कारण जगह-जगह गंदे पानी का जमाव हो जाता है। यह पानी जलदाय विभाग के क्षतिग्रस्त पाइपलाइन में मिलकर घरों तक पहुंच जाता है।
हलक से नहीं उतर रहा पानी
^जलदायविभाग की ओर से रविवार को की गई जलापूर्ति के समय छोटी-छोटी मरी हुई मछलियां भी पानी के साथ आईं। साथ ही पानी भी बदबूदार था। गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारण पेयजल के लिए काफी परेशान भी होना पड़ा। सुरेंद्रसिंह,कॉलोनीवासी
पानीमें डाली फिटकरी
^जलापूर्तिके समय अक्सर मटमैला गंदा पानी आता है। कॉलोनी में हुई आपूर्ति में नल में मृत मछलियां भी आईं। पानी साफ करने के लिए फिटकरी भी डाली, लेकिन पानी में बदबू ज्यादा आने से पूरे टांके को खाली करना पड़ा। -खेताराममाली, कॉलोनीवासी
मंगानेपड़े पानी के कैन
^जलापूर्तिके समय बदबूदार पानी आने के कारण पेयजल के लिए काफी परेशान होना पड़ा। इसको लेकर जलदाय विभाग में शिकायत भी दर्ज करवाई। घरों में पानी की व्यवस्था के लिए पानी के कैन मंगवाने पड़े। श्यामसुंदरशर्मा, कॉलोनीवासी
पाइपलाइन क्षति