पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांगड़ अस्पताल में प्रसूति वार्ड की सीढ़ियों की छत गिरी

बांगड़ अस्पताल में प्रसूति वार्ड की सीढ़ियों की छत गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह-सात पट्टियां और मलबा गिरा, हादसे के वक्त सीढ़ियों में नहीं था कोई, हो सकता था बड़ा हादसा

भास्करन्यूज | पाली

बांगड़अस्पताल के फ़र्स्ट फ्लोर पर बने प्रसूति वार्ड में जाने वाली सीढ़ियों की छत सोमवार शाम को अचानक भरभराकर ढह गई। चूना-प्लास्टर के साथ 6-7 पट्टियां गिरने से जोरदार धमाका हुआ जिससे अस्पताल परिसर में एकबारगी अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आमतौर पर इस रास्ते से मरीजों का अघाना-जाना नहीं रहता। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री श्रमिकों की आवाजाही इसी रास्ते से है। जानकारी के अनुसार बांगड़ अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर स्थित प्रसूति नियोनेटल वार्ड तक जाने के लिए सीढ़ियां बना रखी हैं। शेष|पेज13



वर्तमानमें अस्पताल की तीसरी मंजिल पर मातृ शिशु कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है।

शेष|पेज13





इसकेचलते ये सीढ़ियां निर्माण सामग्री लाने ले जाने के काम रही हैं। शाम करीब पांच बजे श्रमिक ऊपरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक सीढ़ियों के ऊपर बनी हुई छत गिर गई। एक साथ 6-7 पत्थर की पट्टियों के गिरने की गूंज पूरे अस्पताल परिसर में सुनाई दी। इसके चलते वहां पर हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने हाथों-हाथ वहां से मलबा हटाकर इस रास्ते को ही बंद करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मलबा गिरने के दौरान तेज धमाका सुनाई दिया। जब वे सीढ़ियों की तरफ पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ।

निर्माण के बाद से ही मरम्मत नहीं होने के कारण हुआ हादसा

बांगड़ अस्पताल के निर्माण के दौरान ही इन सीढ़ियों इस पर छाया रखने के लिए छत का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से आज तक इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। जानकारों का मानना है कि लगातार इन सीढ़ियों के साथ ही छत पर होते हुए भारी-भरकम निर्माण सामग्री ऊपर ले जाने के कारण यह छत कमजोर भी हो गई थी। इसके चलते यह छत वजन सहन नहीं कर पाई और यह हादसा हो गया।

रास्ताबंद कर दिया है

सीढ़ियोंकी छत की पटिट्यां गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। मलबा हटाया जा रहा है तथा यह रास्ता भी बंद कर दिया है। इसके अलावा एक सुरक्षा गार्ड को वहां निगरानी के लिए तैनात किया है। ठेकेदार को लापरवाही के साथ निर्माण कार्य नहीं करने के लिए