पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत का जुलूस घर में गुलाल फेंकने पर हुआ बवाल

जीत का जुलूस- घर में गुलाल फेंकने पर हुआ बवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | रानीमें उपप्रधान के विजय जुलूस के दौरान समर्थकों द्वारा एक घर में गुलाल फेंकने की बात ने इतना तूल पकड़ लिया कि ग्रामीण समर्थक आमने-सामने हो गए। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुलिस के अनुसार रविवार को रानी पंचायत समिति में उपप्रधान चुने जाने के बाद किशोरसिंह राजपुरोहित का विजयी जुलूस उनके पैतृक गांव पिलोवनी तक निकाला गया। जुलूस जब घेनड़ी पहुंचा तो एक घर पर राजपुरोहित के समर्थकों ने गुलाल फेंक दी। इसके चलते ग्रामीणों राजपुरोहित के समर्थकों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरसिंह राजपुरोहित ग्रामीणों के बीच समझाइश करवाई।



हालांकि देर रात तक इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं दी गई।