निकली साईं बाबा की पालकी
श्रीचुन्नीलाल बख्तावरमल मेहता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित सांई धाम मन्दिर की 13 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चुन्नीलाल मेहता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एनसी मेहता ने बताया कि सांईधाम की 13 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर नगर में बासा हवेली से लेकर सांई धाम तक सांईबाबा की तस्वीर रखकर पालकी निकाली गई।
इस अवसर पर जगह-जगह पर नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ पालकी (शोभायात्रा) का स्वागत किया गया। दक्षिण भारत से आये हरिहर शास्त्री गणेश शास्त्री, बंशी जोशी शास्त्री के सानिध्य में कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया। जिससे रानी धर्ममय हो गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में विभिन्न रंगोली सजाई गई। मेहता ने बताया की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुम्बई महेन्द्र माईक बाबा स्थानीय बहादुरसिंह राजपुरोहित पुनाड़िया द्वारा सांई भक्ति से आेत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व महेन्द्र माईक बाबा गणेश शास्त्री के सानिध्य में मेहता परिवार के विरेन्द्र मेहता द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरीश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, वासुदेव शर्मा, आनन्द किशोर, घीसुलाल चौधरी सहित हजारो श्रद्घालु उपस्थित थे।
रानी. साईंधाम की वर्षगांठ पर निकाली गई शोभायात्रा।