- Hindi News
- कुंपावत बंधुओं का आज पिंडवाड़ा में माधव यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मान
कुंपावत बंधुओं का आज पिंडवाड़ा में माधव यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मान
पाली | दीपकसोनी हत्याकांड में साहस दिखाने वाले पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह ऋषिपाल सिंह कुंपावत को सोमवार को सिरोही के पिंडवाड़ा में माधव यूनिवर्सिटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के चेयरपर्सन डा.राजकुमार राणा ने बताया कि ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत एवं गोपालन देवस्थान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी इस संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया रेवदर विधायक जगसीराम कोली भी मौजूद रहेंगे।