घर में गुलाल फेंकने पर हुआ बवाल
वृद्धा के हत्यारों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद उठाया शव
सदरथाना अंतर्गत सोनाई मांजी गांव में शुक्रवार रात वृद्धा की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में ग्रामीणों ने रविवार को पहले मोर्चरी बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। साथ ही ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक वृद्धा का शव उठाने से मना कर दिया। इस बीच कलेक्टर एसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण मान गए तथा शव लेकर रवाना हो गए। इस दौरान सदर थाना अधिकारी अमरसिंह रतनू कोतवाली थानाधिकारी देरावरसिंह सोढ़ा भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि सोनाई मांजी गांव में शुक्रवार रात घर में अकेली सो रही वृद्धा प्रेमीदेवी सीरवी (75) की किसी ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपी अपने साथ मृतका के कान में पहनी सोने की टोटियां गले से सोने की कंठी भी लूट ले गए।
इसके चलते पुलिस भी इस हत्या के पीछे जेवर लूटने का कारण मान रही है। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
पाली. हत्या की जांच को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण