पाली। शहर के नया गांव बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे ट्रोला ने बाइक सवार छात्र छात्रा को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत था, जबकि छात्रा भंसाली गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी। बताया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक के प्रेक्टिकल एग्जाम के सिलसिले में छात्र खेतावास स्थित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) पर गया था, जो अपनी रिश्तेदार छात्रा को साथ ले गया था। दुर्घटना के समय दोनों बाइक पर लौट रहे थे, जिन्हें गलत दिशा से रहे ट्रोला चालक ने कुचल दिया। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार सुरेश मेघवाल (19) पुत्र गोरधनलाल रामासिया में स्थित पॉलोटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक विंग में प्रथम वर्ष में पढ़ता था, जो कुछ दिनों से खेतावास स्थित डिस्कॉम के जीएसएस में प्रेक्टिकल देने जा रहा था। वह अपनी रिश्तेदार भंसाली गर्ल्स कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की स्टूडेंट निकिता सोनल (19) पुत्री जीआर सोनल को शनिवार दोपहर गर्ल्स कॉलेज से साथ लिया और खेतावास स्थित जीएसएस में प्रेक्टिकल देने गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों नया गांव बाईपास से गर्ल्स कॉलेज की ओर जा रहे थे।
इस दौरान सामने से गलत दिशा में रहे ट्रोला चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल देरावरसिंह सोढ़ा की टीम मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर ट्रक जब्त कर चालक रामनिवास गुर्जर निवासी झुंझुनूं को गिरफ्तार किया।
दोनों के पिता सरकारी सेवा में, शव गांव ले गए
पुलिस के अनुसार मृतक सुरेश मेघवाल के पिता गोरधनलाल मूलरूप से मंडिया गांव के रहने वाले हैं, लेकिन काफी समय से उनका परिवार पाली में ही रामलीला मैदान में रहता है। मृतक के पिता मंडिया रोड स्थित ईएसआई अस्पताल में लिपिक है। निकिता के पिता जीआर सोनल मूलरूप से रानी के निकट धाणदा गांव के रहने वाले हैं, जो राजकीय बांगड़ सीनियर सैकंडरी स्कूल में शिक्षक है। बांगड़ स्कूल के पिछवाड़े वे सरकारी होस्टल में अपनी पुत्री दादी के साथ रहते हैं। शनिवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजन मंडिया धाणदा गांव ले गए।
रानी/पाली। छात्र पॉलीटेक्निक कॉलेज छात्रा गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थी, गलत दिशा में रहे ट्रोले की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत, आरोपी ट्रोला चालक गिरफ्तार।
(पाली. सदरथा ने के पास हुई दुर्घटना के बाद मौका-मुआयना करती पुलिस।)