पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैरीकॉम, सरिता आैर पूजा के पदक हुए पक्के

मैरीकॉम, सरिता आैर पूजा के पदक हुए पक्के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओलिंपिक कांस्य विजेता एमसी मैरीकॉम, एल. सरिता देवी और पूजा रानी ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंचियोन एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इन तीनों ने शानदार प्रदर्शन से तीन पदक पक्के कर लिए। पुरुष वर्ग में भी देवेंद्रो सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। महिला वर्ग में एमसी मेरीकॉम (48-51 किग्रा) ने सी हेईजुआन (चीन) को 39-37, 39-37, 39-37 से, सरिता देवी (57 किग्रा) ने एर्डीन आेयुनगेरेल (मंगोलिया) को 39-37, 40-36, 40-36 से तथा पूजा रानी ने शेन डारा फ्लोरा (ताईवान) को 40-36, 40-36, 39-37, से हराया। पुरुष वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में एल.देवेंद्रो सिंह ने बोनफोन लेसावोंग्सी को पस्त किया।