- Hindi News
- महिला रिकर्व टीम के हाथों से फिसला कांस्य
महिला रिकर्व टीम के हाथों से फिसला कांस्य
भारत की महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम रविवार को कांस्य पदक जीतने से चूक गई। भारतीय टीम इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही। भारत कांस्य पदक के मुकाबले में जापान के हाथों 4-5 से हार मिली। भारतीय दल में दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लैसराम और लक्ष्मीरानी माझी शामिल थीं। इस दल ने पहले सेट में 53, दूसरे सेट में 58, तीसरे सेट में 51 और चौथे सेट में 55 अंक अर्जित किए। दूसरी ओर, जापानी टीम पहले सेट में 54, दूसरे सेट में 55, तीसरे सेट में 50 और चौथे सेट में 58 अंक अर्जित करने में सफल रही।
इसके बाद मुकाबला शूटऑफ तक जा पहुंचा। यहां भारत ने कुल 26 अंक हासिल किए, जबकि जापानी महिलाएं 27 अंक हासिल करने में सफल रहीं।