पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरब्रिज का स्थान चिन्हित

ओवरब्रिज का स्थान चिन्हित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानी | नगरके रेलवे स्टेशन से निकलने वाली फ्रेट कॉरिडोर योजना के अंतर्गत बनने वाले अंडरब्रिज एवं ओवरब्रिज का स्थान चिन्हित किया गया। मंगलवार को विधायक केसाराम चौधरी ने रेलवे के अधिकारियों को प्रस्ताव दिया कि नगरवासियों के आवागमन के हित को देखते हुए पांच सौ मीटर की दूरी के अंदर-अंदर दोनों ही पुल बनाए जाए। उन्होंने बताया कि इससे प्रताप बाजार मैन बाजार के निवासियों को आने-जाने में आसानी होगी। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित गुप्ता, मारवाड़-जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, रेलवे के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश खत्री, रानी कार्यवाहक एसडीएम अनवर अली, रानी तहसीलदार आेपी जैन, नायब तहसीलदार मदनलाल बोसियां, विकास अधिकारी ललित गर्ग, रानी पंचायत समिति प्रधान नवरतन चौधरी, सहायक थानाधिकारी वक्तावरणसिंह, जेईएन अश्विन कुमार सिंगारिया आदि मौजूद थे।