पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक से पहले एसएमएस पर भेजे गए पासवर्ड

बैठक से पहले एसएमएस पर भेजे गए पासवर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंध्र में शुरू हुई देश की पहली ई-कैबिनेट

सोमवारसुबहजब आंध्र प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हुई तो मंत्रियों के हाथों में फाइलें थीं और ही कलम। उनके सामने आईपैड रखे थे। यह देश की पहली ई-कैबिनेट बैठक थी। इस पेपरलेस बैठक की पहल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने की है।

नायडू जब 1995 से 2004 के बीच मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने ई-गवर्नेंस के लिए कई कदम उठाए थे। संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री करानी हो या ई-टेंडर भरना हो, सबकी शुरुआत आंध्र से हुई थी। हैदराबाद को देश का नंबर वन आईटी हब बनाने में भी उनका ही योगदान रहा।

Áप्रमुख जानकारी मंत्रियों ने आईपैड पर नोट की।

Áचर्चा के विषय पर संबंधित मंत्रियों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दिया।

Áबैठक से कुछ देर पहले ही एजेंडा पढ़ने के लिए पासवर्ड एसएमएस के जरिए भेजे गए ताकि वह बाहरी व्यक्ति को मालूम चले।

Áकैबिनेट के कामकाज के लिए एप बनाई गई है। इस एप के जरिए कैबिनेट का पूरा एजेंडा मंत्रियों और वरिष्ठ सचिवों ने आईपैड पर पढ़ा।

सोमवार को आंध्र की ई-कैबिनेट की पहली बैठक लेते मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू।

सारी अहम फाइलें क्लाउड पर स्टोर कीं

Áकैबिनेटमंत्रियों के आईपैड फाइल क्लाउड टूल के जरिए जोड़े गए हैं।

Áजिस योजना पर कैबिनेट में चर्चा होगी, उससे संबंधित फाइल एप के जरिए आईपैड पर मुहैया करा दी जाएगी।

Áकिसी मंत्री का आईपैड गुम हो जाता है तो शिकायत करते ही उसमें मौजूद डेटा सर्वर से अपने आप डिलीट हो जाएगा।

गोवा में टैबलेट लेकर आते हैं विधायक

जुलाई में गोवा विधानसभा भी 95 फीसदी पेपरलेस हो चुकी है। सभी 40 विधायकों को टैबलेट दिए गए हैं। प्रश्नकाल के दौरान सभी सवाल और उनके लिखित जवाब टैबलेट में पहले से स्टोर किए होते हैं। जिन विधेयकों पर चर्चा होनी है और उन्हें पारित किया जाना है, वे भी उस दिन टैबलेट पर एप्स के जरिए मुहैया करा दिए जाते हैं।