- Hindi News
- मंगलयान को सुरक्षित पहुंचाने के लिए इसरो के पास हैं दो प्लान
मंगलयान को सुरक्षित पहुंचाने के लिए इसरो के पास हैं दो प्लान
चार देशों से हो रही है
मिशनकी निगरानी
मंगलयान24सितंबर को मंगल की कक्षा में पहुंचेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों से इस मिशन को सफल बनाने के लिए दो प्लान बनाए हैं। जानिए कैसे मिशन को अंजाम तक पहुंचाएंगे इसरो के वैज्ञानिक।
प्लान-ए: इसकेतहत 22 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे लिक्विड इंजन की टेस्ट फायरिंग होगी। यान की दिशा में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। इंजन करीब 3.968 सेकंड के लिए चालू होगा। इसमें करीब आधा किलो फ्यूल लगेगा। अभी यान में करीब 280 किलो फ्यूल भरा हुआ है। लिक्विड इंजन ने सही काम किया तो इसी प्लान के मुताबिक वैज्ञानिक आगे बढ़ेंगे।
प्लान-बी: प्लानके असफल होने पर 24 सितंबर को लिक्विड इंजन के चारों तरफ लगे आठ थ्रस्टर्स को ऑन किया जाएगा। इसमें लगभग पूरा फ्यूल खत्म होने की आशंका है।
मंगल की कक्षा में बदलाव होगा। प्लान-ए में मंगलयान को मंगल की सतह से करीब 515 किमी की ऊंचाई पर तैरता, लेकिन प्लान बी में यह ऊंचाई बढ़कर करीब 723 किमी हो जाएगी। हालांकि इससे यान को कोई नुकसान नहीं होगा। बस मिशन में थोड़ी देर जरूर हो सकती है।
24 तारीख के ये साढ़े तीन घंटे होंगे बेहद महत्वपूर्ण
4:17बजे सुबह : मंगलयानकी मॉनीटरिंग शुरू होगी।
6:56यानका मुंह मंगल की कक्षा की तरफ किया जाएगा।
7:14यानकी ऊंचाई नियंत्रित की जाएगी।
7:17लिक्विडइंजन स्टार्ट किया जाएगा।
7:21मंगलग्रह के पीछे चला जाएगा यान।
7:30इंजनस्टार्ट होने के सबूत मिलेंगे।
7:37यानमंगल ग्रह के पीछे से आगे की ओर आएगा
7:41मंगलयानका इंजन बंद हो जाएगा।
7:42यानउल्टी तरफ से मंगल की कक्षा की तरफ बढ़ेगा।
7:47यानके सही दिशा में बढ़ने की पहली पुख्ता जानकारी मिलेगी।
1.3करोड़ किमीदूर है मंगल की कक्षा से
21.5 करोड़किमी पृथ्वी से दूर चला गया है।
98 फीसदीदूरी पूरी कर चुका है मंगलयान
साइंटिफिक सेक्रेटरी वी. कोटेश्वर राव ने बताया कि 14 और 15 तारीख को मंगलयान पर सारी कमांड फीड कर दी गई हैं। 24 को वैज्ञानिक सिर्फ नजर रखेंगे। एक या दो बेहद महत्वपूर्ण कमांड ही दी जाएंगी।
दोपहर में मिलेगा पहला डाटा
सबकुछ सही रहा तो इसरो को मंगल की कक्षा के बारे में पहला डाटा दोपहर 12 से एक बजे के बीच मिलेगा। इसके बाद रात के नौ से दस बजे के बीच पहली तस्वीर भी मिल सकती है।