पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईरान ने ठुकराया आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सहयोग का प्रस्ताव

ईरान ने ठुकराया आतंकियों के खिलाफ अमेरिका के सहयोग का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा- हमे ईरान के सहयोग की जरूरत नहीं

तेहरान|ईरानने इस्लामी स्टेट के खिलाफ सहयोग का अमेरिकी प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ईरान के सबसे बड़े धर्मगुरु अयातोल्लाह अली खमेनी ने सोमवार को यह स्पष्ट किया। ईरान में खमेनी का आदेश अंतिम माना जाता है। खमेनी ने कहा, ‘अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने ईरानी विदेश मंत्री मुहम्मद जवद जरीफ से सहयोग मांगा था। जरीफ ने साफ मना कर दिया था। अमेरिका के हाथ गंदे हैं। वह इराक और सीरिया में भी वैसे ही बिना अधिकार हमले करना चाहता है जैसे वह पाकिस्तान में कर रहा है।’ उधर, कैरी ने रविवार को कहा कि अमेरिका को ईरान के सहयोग की जरूरत नहीं है क्योंकि 10 अरब देश अमेरिका के साथ हैं। अमेरिका ने इस्लामी स्टेट के खिलाफ कार्रवाई पर विचार के लिए ईरान और सीरिया को नहीं बुलाया था। ईरान सीरिया के तीन साल के गृहयुद्ध में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ था। जबकि अमेरिका वहां के विद्रोहियों की मदद कर रहा था।

अमेरिकाअपने युवाओं को रोकने में जुटा

इसबीच, अमेरिका ने अपने देश से इस्लामी स्टेट के लिए लड़ने इराक और सीरिया जा रहे युवाओं को रोकने की योजना बनाई है। एटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने बताया कि इसके लिए व्हाइट हाउस, कानून विभाग और अन्य एजेंसियां सक्रिय हैं। वे विभिन्न समुदायों के नेताओं के संपर्क में हैं। अमेरिकी अफसरों का मानना है कि सीरिया में इस्लामी स्टेट के आतंकियों का साथ 15,000 विदेशी दे रहे हैं।