1120 पशुओं का टीकाकरण
रानी. समीपवर्तीखरोकड़ा ग्राम में जल ग्रहण विकास पंचायत समिति रानी पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 1120 पशुओं का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाबूसिंह राणावत, संयुक्त निदेशक तेजाराम, बंशीधर पहाड़िया,डाॅक्टर पूनाराम पालीवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र ठाकरे आदि मौजूद थे।