पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आऊवा. कस्बेमें स्थित उदय भवन में जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग एवं लॉयंस आई हॉस्पिटल रानी के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। रामराज कोठारी ने बताया कि डॉ. महेंद्र धवल के नेतृत्व में 338 मरीजों के आंखों की जांच की गई। आॅपरेशन योग्य 18 मरीजों का चयन किया गया। वहीं 172 मरीजों को चश्मे वितरित कर दवाइयां दी गई। शिविर में घीसूलाल चौधरी, हिम्मतसिंह राजावत, चंद्रसिंह सिसोदिया, राजू सेवक बेहराम खान सहित ग्रामीणों का सहयोग रहा।