- Hindi News
- 71 की उम्र में लायसेंस लेकर पूरी की 50 साल पुरानी ख्वाहिश
71 की उम्र में लायसेंस लेकर पूरी की 50 साल पुरानी ख्वाहिश
अहमदाबाद | येहैं 71 साल के जयकिशन लखानी। हाल ही में इन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस लिया है। हुआ यूं कि उन्होंने 21 साल की उम्र में ही दोस्तों के दबाव में लायसेंस ले लिया था लेकिन गाड़ी चलाना नहीं जानते थे। पिता पुलिस में थे, इसलिए बहुत नाराज हुए और लायसेंस फाड़ दिया। तब से वे मन में इच्छा पाले हुए थे।