पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इशांत का बाहर होना तय भुवी और रोहित फिट

इशांत का बाहर होना तय भुवी और रोहित फिट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकप से पहले रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने फिटनेस हासिल कर ली है। दोनों ने शनिवार को अभ्यास सत्र में अपनी फिटनेस साबित की, लेकिन इशांत शर्मा इसमें नाकाम रहे। वे विश्व कप की भारतीय टीम से बाहर हो सकते हैं। इशांत घुटने की चोट से परेशान हैं।

इशांत का अनफिट होना भारतीय उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वे टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। पांच हफ्ते से चोटिल इशांत आॅस्ट्रेलिया में इलाज करा रहे हैं और कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को जब पूरी टीम इंडिया ने अभ्यास किया, तो इशांत इससे दूर रहे। यहां तक कि विश्व कप की टीम में शामिल होने के बावजूद तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी ने भी अभ्यास किया। माना जा रहा है कि फिजियोथैरेपिस्ट रविवार को इशांत की फिटनेस पर अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे। मोहित को उनकी जगह विश्व कप टीम में मौका मिल सकता है। वहीं रवींद्र जडेजा की फिटनेस को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है।

मैंअभ्यास मैच खेलूंगा : टीमइंडिया के लिए इशांत के साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर और रोहित की भी फिटनेस चिंता का विषय थी, लेकिन इन दोनों ने पूरी मजबूती के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया। रोहित ने इस बारे में कहा कि मैं अभ्यास मैच खेल रहा हूं। मुझे हैमस्ट्रिंग चोट थी, लेकिन मैं पिछले कुछ दिनों में इससे उबर चुका हूं। इसके लिए मैं मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दूंगा।

इशांत