रानी में 10 साल बाद आई भाजपा
रानी पंचायत समिति के प्रधान पद पर गत दस सालों के बाद भाजपा फिर काबिज हुई है। सिवास निवासी नवरतन चौधरी प्रधान निर्वाचित हुई है। रिटर्निंग अधिकारी बजरंगसिंह चौहान डीओ ललित गर्ग ने बताया कि प्रधान पद के लिए भाजपा से नवरतन चौधरी कांग्रेस से पदमा प्रजापत जवाली ने नामांकन पेश किया था।
चौधरी को 12 तथा प्रजापत को 3 मत मिले। वोटिंग के लिए भाजपा सदस्यों को दो अलग-अलग गाड़ियों के माध्यम से लेकर विधायक केसाराम चौधरी पहुंचे। निर्दलीय सदस्य अलग-अलग आए। चौधरी के निर्वाचन के बाद विधायक केसाराम चौधरी, रानी शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन, रानी नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता डालचंद चौहान, रानी भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष फतेहसिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान का स्वागत किया।
घोषणा के बाद समर्थकों में झड़प
प्रधानकी जीतने के बाद उनके समर्थक जैकारे लगाते हुए जा रहे थे। इस दौरान बाहर खड़े प्रजापत के समर्थकों से उनकी झड़प हो गई। पुलिस द्वारा समझाइश करने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।
कांग्रेस के एक सदस्य ने की क्रॉस वोटिंग
मतगणनाके बाद भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 निर्दलीय 2 सदस्य निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस की ओर से खड़ी हुई प्रजापत को मात्र 3 मत ही मिलने से यह साफ हो गया कि कांग्रेस के एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।
नवरतन चौधरी विधायक केसाराम चौधरी जीत की खुशी व्यक्त करते हुए।