- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों को नियुक्ति के लिए नया कैडर बनेगा
विद्यार्थी मित्रों को नियुक्ति के लिए नया कैडर बनेगा
गडकरी-राजे ने किया 8 परियाेजनाओं का शिलान्यास
{नितिन गडकरी ने राजे के साथ मिलकर 4000 करोड़ रु. की 8 नई रोड परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
{रेल मगरा में आधुनिकतम परिवहन ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन भी किया।
{गडकरी ने इनके अलावा अगले एक साल में 10,000 करोड़ के काम को मंजूरी देने की घोषणा की। राज्य में एक सेटेलाइट ड्राई पोर्ट बनाने की घोषणा की।
{बायो फ्यूल स्कूल बसें चलाने पर केंद्र से मदद का भरोसा दिया।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री गोयल की ये घोषणाएं
{जोधपुरमें 2 और जैसलमेर में 1 सोलर पार्क की घोषणा। इनमें 2700 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। केंद्र 5740 करोड़ रु. की ग्रांट देगा।
{ऊर्जा कोयला मंत्रालय राज्य के 2785 स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग 4950 शौचालय बनाएगा।
{राज्य के 10 शहरों में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स के रूप में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल होगा।अभी अलवर, भिवाड़ी, पुष्कर, चूरू, कोटा, उदयपुर, माउंट आबू, पाली, अजमेर और जोधपुर का चयन। इसके बाद 2 वर्ष में सभी शहरों यह व्यवस्था लागू होगी।
{ राज्य के बंद दोनों कोल ब्लॉक एक माह में ही सौंप दिए जाएंगे।
{ दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत हर छोटे गांव-ढाणी में बिजली कनेक्शन दिए जा सकेंगे। यानी 100 घरों के होने पर ही गांव में बिजली कनेक्शन वाला बैरियर खत्म। इसके लिए राज्य को 5000 करोड़ रु. मिलेंगे। इसके अलावा 5000 करोड़ रुपए ऋण के रूप में मिलेंगे। इसमें केवल 10 फीसदी राज्य सरकार को लगाना होगा।
{इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम के तहत ट्रांसमिशन, पुरानी बिजली लाइन, कम क्षमता वाले उपकरणों और सब स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम होगा।
जनपथ पर हुए कार्यक्रम में केंद्र सरकार भी प्रदेश पर मेहरबान नजर आई। समारोह में मौजूद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क और ऊर्जा क्षेत्र में कई घोषणाएं की। कई योजनाओं के लिए धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विशेष संवाददाता. जयपुर
भाजपासरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार दोपहर जनपथ पर आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी मित्रों के लिए विद्यालय सहायक का नया कैडर