पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘हर मोर्चे पर सफल और शक्तिशाली हैं महिलाएं’

‘हर मोर्चे पर सफल और शक्तिशाली हैं महिलाएं’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. इंडोयूरोपियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की अध्यक्ष अनुराधा सिंघई ने कहा कि महिलाएं अबला नहीं सबला है। परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर आज नारी ने सिद्ध कर दिया है कि वह हर मोर्चे पर सफल और शक्तिशाली है। वे शनिवार को ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में महिलाओं के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज निर्भया जैसी घटनाएं आए दिन सुनने को मिल रही है। हमें इस बुराई और आसुरी प्रवृत्तियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का शंखनाद करना चाहिए। हमें तो गर्व हो रहा है कि वर्तमान समय में हम ऐसी जगह सम्मेलन में आए हैं, जिसका संचालन एवं आयोजन महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। ये महिलाएं बुराइयों को समाप्त करने और अच्छाइयों को जीवन में उतारने की शिक्षा दे रही है। पिछले 78 सालों में लाखों लोगों की जिंदगी बदली है।





उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी महिलाओं के प्रतिबंधित तस्वीर और विज्ञापन से बचने की सलाह दी। नारी की दुर्दशा के जिम्मेवार आज का बाजारवाद है। यदि हम अपने परिवार में बच्चों को जन्म से ही नारी का सम्मान करने की शिक्षा और संस्कार देंगे, तो उससे एक संस्कारवान समाज का निर्माण होगा।

हिंसाके प्रति व्यक्त की चिंता : सर्वोच्चन्यायालय की वकील मीना सक्सेना ने कहा कि शांति, प्यार और सरलता से जो कार्य किया जा सकता है वह कानून बनाकर नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम का रशिया में सेवाकेंद्रों की संचालिका एवं महिला प्रभाग की अध्यक्षा बीके चक्रधारी, अहमदाबाद की राजयोग शिक्षिका बीके शारदा, दिल्ली की राजयोग की शिक्षिका बीके रानी समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने संबोधित किया और नारी के प्रति हो रहे हिंसा के प्रति चिंता प्रकट की। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके मुंबई की कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।