- Hindi News
- पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत मिले कुंपावत बंधुओं से
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत मिले कुंपावत बंधुओं से
पाली. सर्राफा व्यापारी दीपक सोनी को लुटेरों से बचाने के दौरान गोली लगने से घायल हुए बांगड़ कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ऋषिपालसिंह कुंपावत तथा कुलदीपसिंह कुंपावत से जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिले। उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे गेहलोत करीबन पंद्रह मिनट वहीं रुके रहे। उन्होंने कुंपावत बंधुओं की दिलेरी पर प्रशंसा जताते हुए कहा कि यदि ऐसा साहस सभी दिखाए तो अपराधों पर काफी हद तक लगाम कसी जा सकती है। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर्स से जानकारी भी ली। उन्होंने कुंपावत बंधुओं को राष्ट्र स्तर पर सम्मानित करने की भी बात कही। शनिवार को भारतीय कृषि बीमा के पूर्व अध्यक्ष सुपारस भंडारी, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, रानी प्रधान पाबूसिंह राणावत, देसूरी प्रधान बुद्ध कंवर भी एमडीएच अस्पताल पहुंचे और कुंपावत बंधुओं की कुशलक्षेम जानी।