- Hindi News
- वार्षिक आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी में झलका उत्साह
वार्षिक आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी में झलका उत्साह
एमएस कवाड़ इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को साइंस, आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी ‘रैज मैटाज 2014\\\' का आयोजन किया गया। उपप्राचार्य अनिल सारडा ने बताया कि कलेक्टर रोहित गुप्ता, धनराज काठेड रमेश वरडिय़ा की ओर से प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बालकों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को प्रदर्शित करती झांकियां सजाई गईं। इस मौके पर बच्चों ने कलेक्टर से प्रश्न भी पूछे। प्रदर्शनी के मौके पर विद्यालय निदेशक गौतमचंद कवाड सोहन कवाड सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। अंत में प्रधानाचार्या संगीता भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आकर्षणका केंद्र रहे मॉडल झांकियां
प्रदर्शनीमें विद्यालय के छात्रों ने अनेक झांकियाें का प्रदर्शन किया। इनमें जलियावाला बाग हत्याकांड, दांडी यात्रा, असहयोग आंदोलन, बेस्ट आउट आफ वेस्ट में पुरानी सीडी, टीन कंस्तर, पुराने कपड़े, कागज के दोने, कप प्लेट आदि से विभिन्न सजावटी वस्तुएं बनाईं। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण, क्लेपेटिग,ग्लास पेंटिग, कलर युक्त फाउंटेन, पार्ट पर विभिन्न प्रकार की चित्रकारी, साइंस मे हाइड्रोलिक केरन, साइंस सिटी, ज्वालामुखी, सोलर सिस्टम, जंगल दृश्य, पहाड़ों पर कृषि लावा लैम्प, आलू द्वारा ऊर्जा उत्पल के कार्यशील मॉडल बनाए गए।
पाली. एमएस कवाड़ स्कूल में प्रदर्शनी देखते अभिभावक।