पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाइलैंड की भावी महारानी का इस्तीफा

थाइलैंड की भावी महारानी का इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकॉक. जीहां, थाइलैंड की भावी महारानी भी इस्तीफा दे सकती हैं। सभी शाही पदों और पदवियों से। लेकिन युवराज को तलाक देना जरूरी नहीं है। थाइलैंड के युवराज वजीरालोंगकोर्ण की प|ी श्रीरश्मि ने शाही पदों और पदवियों से इस्तीफा दे दिया है और थाई नरेश भूमिबल अतुल्यतेज ने उसे मंजूर कर लिया है। थाइलैंड उन गिने-चुने देशों में है जहां राजघराने के किसी सदस्य के खिलाफ टिप्पणी करना दंडनीय अपराध है। दोषी को 15 साल तक की जेल हो सकती है। श्रीरश्मि के इस इस्तीफे की जानकारी राजघराने से जारी बयान में दी गई है और शाही गजट में छपी है।