- Hindi News
- हिन्दुजा ने 250 साल की लीज पर लिया पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल का घर
हिन्दुजा ने 250 साल की लीज पर लिया पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल का घर
लंदन. हिन्दुजासमूह ने एक स्पेनिश आैद्योगिक कंपनी के साथ मिलकर ब्रिटेन की महत्वपूर्ण ‘आेेल्ड वार ऑफिस बिल्डिंग’ का अधिग्रहण किया है। इस इमारत में विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल रहा करते थे। इस पुरानी इमारत को हिन्दुजा समूह के अध्यक्ष एस.पी. हिन्दुजा, सह अध्यक्ष जी.पी. हिन्दुजा ने आेब्रास्कॉन हुआर्ते देसारोलोस (आेएचएलडी) के साथ मिलकर खरीदा है। इस इमारत को अब नए सिरे से विकसित कर एक पांच सितारा होटल आैर आवासीय परिसरों में बदला जाएगा।