पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों की देखभाल के लिए बना है यह कस्बा

बुजुर्गों की देखभाल के लिए बना है यह कस्बा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्गों कीउचित देखभाल के लिए नीदरलैंड्स का ‘कस्बा’ होगवे दुनियाभर में मशहूर है। यहां कुल 152 रहवासी हैं, वे सभी बुजुर्ग हैं। कहने को कस्बा है, लेकिन मूल रूप से यह केयर सेंटर है, जो विशाल परिसर में डिमेंशिया रोग से ग्रसित बुजुर्गों के लिए बना है। यह ऐसा रोग है, जिसमें इंसान की मानसिक क्षमता शून्य हो जाती है।

होगवे के लोग समय पर खाना खाते हैं, सोते हैं, कस्बे की सैर करते हैं। दुकानों में खरीदी करते हैं और रेस्तरां में दोस्तों की तरह पार्टी करते हैं। उन्हें पता नहीं होता है कि उन पर लगातार निगरानी रखी जाती है। ऐसा इसलिए ताकि उनकी जिंदगी सामान्य बनी रहे। हां, अगर वे गलत करते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि सही क्या है। यहां के प्रत्येक घर में छह-सात लोग रहते हैं, उनकी देखभाल दो केयरटेकर करते हैं।

250 सहायक वहां की दुकानों, रेस्तरां और बैंक में होते हैं। वे सब पर नजर रखते हैं। इनमें कैशियर, पोस्ट ऑफिस क्लर्क और शॉपकीपर है। इस सेंटर में प|ी कॉरी को दाखिल कराने वाले थिओ विसर ने बताया कि वह बहुत ज्यादा तनाव में थी। उसे पता नहीं होता था कि वह क्या कर रही है। अब मुझे लगता है कि इससे अच्छी कोई जगह नहीं। कुछ दिन में कॉरी ठीक हो जाएगी, फिर मैं उन्हें घर ले जा सकूंगा। }democraticunderground.com