पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाली के दो पायलेट प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश में होंगे लागू

पाली के दो पायलेट प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश में होंगे लागू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पायलेट प्रोजेक्ट

जयपुर अजमेर में हुई शुरुआत, स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीन से होगी हाजिरी, तो इसी व्यवस्था से होगा राशन वितरण

जिलाप्रशासन की ओर से शुरू किए गए दो पायलेट प्रोजेक्ट सफल होने पर अब राज्य भर में लागू होगा। इसके तहत जहां एक ओर सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन से ली जाएगी, वहीं इसी मशीन का उपयोग राशन वितरण में भी किया जाएगा। साथ ही शिक्षा विभाग के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर से विभिन्न कार्यों पर भी निगरानी रखी जाएगी। पाली जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से जिले के रोहट ब्लॉक की स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने और उचित मूल्य की दुकानों की निगरानी के लिए जोधपुर के इंजीनियर्स की ओर से तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर को राज्य सरकार ने अब पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। अब जिला प्रशासन की एक टीम संबंधित विभागों के समक्ष इसे लेकर अपना प्रजेंटेशन देगी, जिसके बाद यह व्यवस्था समूचे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।

ऐसे कार्य करेगा प्रोजेक्ट

{जिले के सभी अध्यापकों की प्रोफाइल ऑनलाइन होगी, जिससे जिला मुख्यालय जयपुर में बैठे अधिकारी किसी भी अध्यापक का बायोडेटा और वह कौनसी स्कूल में पढ़ा रहे हैं, इसकी जानकारी मिल सकेगी।

{सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी होगी। ऑनलाइन हाजिरी होने से विद्यालय प्रशासन को उपस्थित शेष|पेज17

विद्यार्थियोंके अनुसार ही पोषाहार बनाना होगा। इसकी रिपोर्ट एचएम डीईईओ कार्यालय में भी ऑनलाइन पहुंचेगी। इसके अलावा भी विद्यार्थियों की स्कॉलरशीप का भी ध्यान रहेगा।

{विद्यालय में होने वाली एसएमसी मीटिंग भी ऑनलाइन होगी। इसमें मीटिंग की सूचना और मीटिंग हो जाने के बाद लिए गए निर्णय को विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यालय ऑनलाइन वेबसाइट पर डालना होगी। इससे मीटिंग का सीधा मैसेज जिला शिक्षा अधिकारी के मोबाइल मेल आईडी पर पहुंच जाएगा। इससे अधिकारी जहां भी होंगे उस मैसेज को देख सकेंगे।

{इस सॉफ्टवेयर से अध्यापकों के ट्रांसफर भी ऑनलाइन हो सकेंगे। इसमें अध्यापकों के ट्रांसफर की सूची विद्यालय में आएगी और उनकी प्रोफाइल भी उसी विद्यालय में दिखाई देखी।

{जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन होने के बाद अध्यापकों की हाजिरी भी ऑनलाइन होगी। इसकी शुरुआत से कक्षा अध्यापकों