रानी. रानीसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पिछले भाग में स्थित सरकारी आवास के पास से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से बिजली के उपकरण सहित लाइट मीटर, मकान की खिड़की आदि जल गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा आग पर काबू पाया।