पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रिटेन से स्कॉटलैंड आजाद होगा या नहीं, फैसला आज

ब्रिटेन से स्कॉटलैंड आजाद होगा या नहीं, फैसला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब300 साल बाद स्कॉटलैंड आजाद होगा या नहीं इसका फैसला गुरुवार को होगा। स्कॉटलैंड के मतदाता यूनाइटेड किंगडम से अलग होने के जनमत संग्रह पर ‘यस’ या ‘नो’ पर मुहर लगाएंगे। पहला परिणाम रात दो बजे तक सकता है। अंतिम परिणाम सुबह करीब छह बजे (भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 7:30 से 11:30 के बीच) आने की संभावना है। ‘यस’ और ‘नो’ दोनों के पक्ष में बुधवार देर रात तक प्रचार का माहौल गर्म रहा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन सहित कई बड़े नेता स्कॉटलैंड वासियों को आजादी से होने वाले नुकसान के बारे में बता गए।

हालात आपातकाल जैसे

>महारानीएलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार के सभी कार्यक्रम रद्द किए।

>स्कॉटलैंड के लोगों ने आजादी के बाद करेंसी संकट की आशंका में एटीएम से ज्यादा रकम निकाल ली है।

ताजा सर्वे

48%स्कॉटलैंडबनने के खिलाफ।

44%नयादेश बनाने के पक्ष में।

08%कीराय तय नहीं।

जीडीपी : ब्रिटेन से भी अमीर होगा

स्कॉटलैंडमें प्रति व्यक्ति आय 39,642 डॉलर है, जबकि ब्रिटेन में 35,671 है। आजादी के बाद स्कॉटलैंड अमीर देशों की सूची में 14वें स्थान पर होगा।

आबादी : ब्रिटेन की आबादी 8.4% घट जाएगी

यूनाइडेटकिंगडम 83.9%, इंग्लैंड 2.9%, नॉर्थ आयरलैंड 4.8%, वेल्स और स्कॉटलैंड की 8.4% को मिलकर बनता है। बंटवारा हुआ तो यूके की आबादी 8.4% घट जाएगी। यानी 6.31 करोड़ से घटकर 5.78 करोड़ रह जाएगी।

संसद: 52 सांसद कम हो जाएंगे

अगरस्कॉटिश सांसदों को हटा दिया जाए तो लेबर पार्टी सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। 257 में से 40 सांसद घट जाएंगे। लिबरल डेमोक्रेट्स के 56 में से 11 सांसद कम हो जाएंगे। सबसे कम प्रभाव कंजरवेटिव्स पर पड़ेगा। 305 में से एक सांसद कम होगा।

अगर स्कॉटलैंड नया देश बना तो...

जनमत संग्रह क्यों?

स्कॉटलैंड के फ़र्स्ट मिनिस्टर (मुख्यमंत्री) एलेक्स सैलमंड आजादी के पक्ष में भारी माहौल बनाए हुए हैं। इस जनमत संग्रह के लिए 15 अक्टूबर 2012 को एडिनबर्ग में कैमरन और सैलमंड के बीच समझौता हुआ था। मार्च 2013 में इसके लिए 18 सितंबर 2014 की तारीख तय हुई। इसका ब्यौरा 26 नवंबर 2013 को प्रकाशित हुआ। स्कॉटलैंड के लोगों को जीवनकाल में यह एक ही मौका मिलेगा।