- Hindi News
- मर्सिडीज ने लॉन्च किया सी क्लास का डीजल वैरिएंट, कीमत 42.9 लाख रुपए
मर्सिडीज ने लॉन्च किया सी क्लास का डीजल वैरिएंट, कीमत 42.9 लाख रुपए
नई दिल्ली| जर्मनीकी लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज ने बुधवार को अपनी सी-क्लास सिडान का डीजल वैरिएंट लॉन्च किया। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 42.9 लाख रुपए है। इसे मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एबर्हार्ड कर्न और कार्यकारी निदेशक (आपरेशंस) पीयूष अरोड़ा ने पेश किया। कंपनी ने सी क्लास के डीजल वैरिएंट को दो ट्रिम में लॉन्च किया है। इसमें सी 220 सीडीआई स्टाइल वैरिएंट की कीमत 39.9 लाख और सी 220 सीडीआई एवांटगार्ड की कीमत 42.9 लाख रुपए है। इसके साथ ही कंपनी ने सी क्लास का उत्पादन चाकन (पुणे) प्लांट में शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 20,000 यूनिट सालाना कर दी है। कंपनी के नए प्लांट से उत्पादन इसी साल शुरू हो रहा है। यहां पांच मॉडल- सी क्लास, क्लास, एस क्लास, एमएल क्लास और जीएल क्लास का उत्पादन किया जा रहा है।
ये हैं खूबियां
19.27किमी प्रति लीटर का माइलेज, 1400-2800 आरपीएम पर 400 एनएम का सर्वोच्च टार्क, ड्राइव मोड सलेक्टर के साथ पांच तरह के ड्राइविंग मोड, सबसे लंबा व्हील-बेस, खुलने वाली छत, रिवर्सिंग कैमरा, सात एयरबैग, टायर प्रेशर निगरानी प्रणाली, एबीएस से लैस, 7.4 सैकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, अधिकतम गति 233 किमी प्रति घंटा।