राजस्थान की सपना ने जीता स्वर्ण पदक
राजस्थानकी सपना ने केरल में चल रहे 35वें नेशनल गेम्स में बुधवार को महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में मीट रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने एक घंटा 40 मिनट 35.70 सैकंड का समय लेकर पदक जीता। सपना ने 2007 के नेशनल गेम्स में असम की दीपमाला द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड (1:41.08) को तोड़ा। उत्तरप्रदेश की रानी दूसरे प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।
सपना यहां राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस राजीव दासोत ने बताया कि सपना ने 18वें फैडरेशन कप में रजत 54वीं नेशनल ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
मुकेश-विश्वजीतसेमीफाइनल में : राजस्थानके मुकेश चौधरी, विश्वजीत, िवनिता जोशी ममता वर्मा ने वुशू स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
वॉलीबॉल में राजस्थान ने पंजाब को 25-22, 26-24, 25-20 से हराया। वहीं पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में यहां के विकास पूनिया सातवें स्थान पर रहे।