पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से चोरी करते युवक को पकड़ा

दुकान से चोरी करते युवक को पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | कोतवालीथाना अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र की एक दुकान पर शनिवार को चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी स्थित दुकान मालिक केशरीमल जैन ने महेंद्र सोनी के खिलाफ दुकान में चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। केशरीमल ने बताया शनिवार को वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान आरोपी उसकी दुकान पर कपड़े खरीदने आया था। इस दौरान आरोपी ने मौका देख उसकी दुकान से कपड़े चोरी कर लिए।