- Hindi News
- रतलाम में बजरंग दल के नेता की हत्या के बाद कर्फ्यू
रतलाम में बजरंग दल के नेता की हत्या के बाद कर्फ्यू
महिला पार्षद पर हमले के बाद बढ़ा था विवाद
भास्करनेटवर्क. रतलाम(मप्र)
रतलामशहर में पार्षद यास्मीन शेरानी पर जानलेवा हमले बजरंग दल के जिला सह-संयोजक कपिल राठौर की हत्या के बाद शनिवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। कर्फ्यू के कारण कालिकामाता मेले में होने वाले कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
शहर में हिंसा की शुरुआत दोपहर को हुई। नगर निगम कार्यालय परिसर में पार्षद यास्मीन शेरानी को अज्ञात नकाबपोश ने करीब से गोलियां दागीं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही शेरानी समर्थक आक्रोशित हो गए और हंगामा कर दिया। वे झुंड में दुकानें बंद कराने निकल पड़े। इसी बीच मुंह पर कपड़ा डाले आए 5 लोगों ने कपिल राठौर और उनके भाई विक्रम नौकर पुखराज पर देसी कट्टे से गोलियां दाग दीं। कपिल पुखराज की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि विक्रम को इंदौर रैफर कर दिया है।
दोनों पक्षों की हिंसा के बाद हालात बेकाबू होने पर प्रभारी कलेक्टर एडीएम अर्जुनसिंह ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। बाजार बंद हो गए।