पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती का धर्म परिवर्तन करवा कर शादी की, बेटा होने पर छोड़ दिया

युवती का धर्म परिवर्तन करवा कर शादी की, बेटा होने पर छोड़ दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रहने वाली एक युवती करीब चार साल पूर्व दिल्ली में एलएलबी करने गई थी। वहां एक मुस्लिम युवक से दोस्ती होने पर युवक ने शादी करने के लिए युवती का धर्म परिवर्तन करवा दिया। शादी के बाद युवती युवक के साथ ससुराल में रहने लगी। पति के लिए उसने पांच वक्त की नमाज पढ़नी भी शुरू की और खान-पान भी बदल दिया। युवती के बेटे को जन्म देने के बाद पति परिजनों का रवैया अचानक बदल गया। फिर उन्होंने बेटे को अपने पास रख युवती को घर से निकाल दिया। युवती ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में गोपाली निवासी अपने पति आश मोहम्मद पुत्र मोहम्मद कामिल और ससुराल पक्ष के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया।

लवजिहाद में धर्म बदला, परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, आखिर में युवक ने छोड़ दिया : शास्त्रीनगरमें न्यू पावर हाउस सेवन सेक्शन में रहने वाली दिव्या चौधरी पुत्री कुंभाराम चौधरी करीब चार साल पूर्व दिल्ली की एक कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई करने गई थी। जहां उसकी फेसबुक के जरिए उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में रहने वाले आश मोहम्मद से दोस्ती हुई। फिर युवक ने उसे शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने के लिए राजी किया। युवती ने धर्म परिवर्तन कर 20 अप्रैल 2011 को युवक से निकाह कर लिया। युवती के परिजनों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने अपनी बेटी से युवक को छोड़ने को कहा। इस पर युवती ने अपने परिजनों के खिलाफ धमकाने जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवा दिया।

शादीके बाद ससुरालवालों ने नौकरानी की तरह काम करवाया : युवतीने बताया कि उसका पति सऊदी अरब के रियाद में जॉब करता है। शादी के कुछ महीनों बाद ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे उससे नौकरानी की तरह दिनभर काम करवाते। उसके बेटा होते ही उसका पति सऊदी अरब से वापस आया और बेटे को अपने पास रख उसे घर से निकाल दिया। वहीं दूसरी तरफ युवती के परिजन अपनी पुत्री को घर में रखने को राजी हैं, लेकिन उसके बेटे को नहीं।

भास्कर न्यूज | जोधपुर

शहरमें रहने वाली एक युवती करीब चार साल पूर्व दिल्ली में एलएलबी करने गई थी। वहां एक मुस्लिम युवक से दोस्ती होने पर युवक ने शादी करने के लिए युवती का धर्म परिवर्तन करवा दिया। शादी के बाद युवती युवक के साथ ससुराल में रहने लगी। पति के लिए उसने पांच वक्त की नमाज पढ़नी भी शुरू की और खान-पान भी बदल दिया। युवती के बेटे को जन्म देने के ब