पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्रेंच कार्टूनिस्

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौर्यकाल में (ईसा पूर्व 321-185 ईस्वी) शासकों के निजी अंगरक्षकों में महिलाओं को भी शामिल किया जाता था। इसका उल्लेख कौटिल्य द्वारा लिखे अर्थशास्त्र में मिलता है। कौटिल्य के अनुसार राजा की सुरक्षा में शामिल की जाने वाली महिलाओं का चुनाव बेहद सावधानी से किया जाता था। जिन महिलाओं की शारीरिक बनावट सुडौल होती थी, उन्हें मार्शल आर्ट, कुश्ती के साथ-साथ तलवारबाजी और तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाता था। सुरक्षा के अलावा उन्हें जासूसी के काम में भी लगाया जाता था। मौर्यकाल में भारत की यात्रा पर आए मेगस्थनीज
फ्रेंच कार्टूनिस्ट, एमिल कोल द्वारा 1908 में बनाए गए कार्टून को दुनिया का पहला एनिमेटेड कार्टून माना जाता है। यह फैंटसमगोरी नाम की ब्लैक एंड व्हाइट शॉर्ट फिल्म थी जिसमें 700 चित्रों को सम्मिलित कर ग्लास प्लेट में फिट किया गया था। इस फिल्म के हर फ्रेम को कागज में ड्रॉ किया गया था और बाद में सभी फ्रेमों को नेगेटिव फिल्म में शूट किया गया। इससे चित्रों को ब्लैकबोर्ड जैसा आकार मिला। करीब एक मिनट 20 सेकंड लंबी इस फिल्म को तैयार करने में पांच महीने का समय लगा था। एमिल कोल को यूरोप का पहला कार्टून फिल्ममेकर भी माना जाता है। उन्होंने कॅरिअर की शुरुआत लेखक के रूप में की थी, लेकिन बाद में एनिमेशन के क्षेत्र में उतर आए। ड्रॉइंग, फोटोग्राफी, कटआउट आदि की मदद से कोल ने 250 से ज्यादा फिल्में बनाईं।



करीब तीन महीने पहले यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने कई सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के ऑफ कैंपस को अवैध माना था, अब उन्हें ही कानून बदलकर नए कैंपस खोलने की अनुमति दे दी है। प्राइवेट संस्थानों के नए कैंपस नियम-कायदों को कैसे पूरा करेंगे, यह भी स्पष्ट नहीं है।

खबरें और भी हैं...