जग्गा जासूस आैर जोकर का रिश्ता?
जैसे राजकुमार हीरानी की फिल्मों के प्रदर्शन के पहले कोई पूर्वानुमान सही साबित नहीं होता वैसे ही अनुराग बसु की फिल्मों में भी होता है। बर्फी के विषय में किसी ने कल्पना ही नहीं की थी कि यह ईश्वरीय कमतरी पर मानवीय करुणा के साहस की कहानी होगी। राजकुमार के साथ आमिर खान जुड़े हों तो रहस्य गहरा हो जाता है। अब आमिर अनेक शहरों में जाकर उन लोगों को तरजीह दे रहे हैं जिनके इनीशियल्स पीके हैं। उन्होंने ‘थ्री इडियट्स’ के समय भेष बदलकर कई शहरों की यात्रा की थी। अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ एक त्रासद प्रेम-कथा थी। इसमें एक बार गर्ल आैर अपराधी लंबे समय साथ रहते हैं आैर गहरा प्रेम होते हुए भी एक-दूसरे को स्पर्श नहीं करते आैर प्रेमिका के द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण गोलियों से छलनी नायक मृत्यु के पूर्व उसी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता है। टाइटिल से आभास नहीं होता कि यह इस तरह की प्रेम कथा है। इसी तरह अब उनकी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में एक दर्जन गानों के कारण इसे मात्र जासूस की कहानी नहीं कह सकते। चार्ल्स डिकेन्स की गरीबी की दारुण कथा का सबसे सफल संस्करण उसकी ऑपेरानुमा बनाई फिल्म सबसे अधिक सफल आैर सार्थक है।
एक अनुमान यह है कि अगाथा क्रिस्टी के दो विचित्र जासूस पात्र हैं जिनके उपन्यासों की श्रृंखला भी अलग-अलग है आैर वे कभी साथ नहीं होते। एक पात्र 76 वर्षीय मिस मारपल है आैर दूसरा पात्र बेल्जियम का नुकीली मूछों वाला पायरो। अनुमान है कि युवा मारपल (कटरीना कैफ) आैर युवा पायरो जग्गा जासूस के पात्र हैं। अनुराग बसु ने यकीनन अगाथा क्रिस्टी पढ़ा है। जासूसी कथाएं हमारे यहां अंग्रेजों के साथ आई हैं परंतु बंगाल के अनेक बुद्धिजीवी लोगों ने जासूस साहित्य खूब पढ़ा आैर लिखा है। यहां तक कि सत्यजीत रॉय ने भी रोचक जासूस पात्र रचे हैं।
हाल ही में कटरीना कैफ ने बयान दिया है कि अनुराग बसु आैर रनवीर कपूर जो भागीदारी में जग्गा जासूस बना रहे हैं, सोच रहे हैं कि बॉक्स परिणाम आने के बाद संभवत: भाग दो आैर भाग तीन भी बनाए जाएंगे। जग्गा जासूस में नायक युवा है, भाग दो में वह अधेड़ उम्र का होगा आैर अंतिम भाग में उम्रदराज व्यक्ति होगा आैर शायद स्वयं के कत्ल का सुराग मरते-मरते देकर जाएगा। ये सारी बातें याद दिलाती हैं, जोकर का गीत-संवाद, ‘पहला घंटा बचपन, दूसरा जवानी आैर तीसरा बुढ़ापा है, यह खेल तीन घंटे का ह