योग करने से मिलती है ऊर्जा : भैयाजी
संघसर कार्यवाह सुरेश भैयाजी ने कहा कि योग से ऊर्जा मिलती है। वे रविवार को जाडन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महामंडलेस्वर स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने योग के माध्यम से जो ऊर्जा विदेशों मेंं फैलाई है, इसका वहां के लोग लाभ उठा रहे हैं। स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने कहा कि चेकेस्लोवाकिया में ऐसा कोई गांव नहीं बचा है, जहां पर लोग योग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व से योग के लिए बुलावा आता है। इस अवसर पर स्वामी जसराज पुरी, अखिल भारतीय सह शारीरिक प्रमुख जगदीश, क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास, संपर्क प्रमुख राजेंद्र, क्षेत्र कार्यवाहक सदस्य नंदलाल, प्रांत संघचालक ललित सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।
, प्रांत प्रचारक मुरलीधर, सह प्रांत प्रचारक राजाराम, विभाग संघचालक कमल, घीसूलाल पारख, छगनलाल मालवीय रानी, डाॅक्टर हनुमानसिंह राजपुरोहित, जगदीश गर्ग, लक्ष्मनदान, डूंगरसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।