पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत बैठक में लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव

पंचायत बैठक में लिए विकास कार्यों के प्रस्ताव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| ग्रामपंचायत रुखाड़ा की पहली बैठक सरपंच कैलाश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रुखाड़ा में सार्वजनिक टॉयलेट बनवाने, पुरानी बावड़ी की खुदाई कराने, पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या का निस्तारण कराने, पानी निकासी के लिए नालियां बनाने, खंदरा गांव स्थित होली चौक में हैंडपंप खुदाने सफाई कार्य कराने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए है। बैठक में उप सरपंच मूल कुंवर, वार्ड पंच महेंद्र मेई, नेनाराम, खंगाराराम, चंदन कंवर, होजी देवी, कांतिलाल, सुगना देवी, सोहनसिंह, ग्राम सेवक हनवंतसिंह राठौड़ मौजूद थे। वहीं ग्राम पंचायत वेराजेतपुरा में सरपंच कुशुम देवड़ा ने बुधवार को उप सरपंच भैरूसिंह राठौड़ वार्ड पंचों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस मौके ग्राम पंचायत के सचिव मंगलसिंह राठौड़ भी मौजूद थे।