पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन से गर्भवती की मौत एक और पॉजीटिव

स्वाइन से गर्भवती की मौत एक और पॉजीटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वाइन फ्लू का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा। स्वाइन से पाली शहर की एक गर्भवती की मौत हो गई जबकि एक अन्य मरीज को जांच में पॉजीटिव आया है। इसके साथ ही जिले में अब तक मौतों का आंकड़ा 4 हो गया है। वहीं 19 अन्य पॉजीटिव मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू से बुधवार रात पाली की गांधी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय फूलीदेवी की मौत हो गई। वह जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती थी। गुरुवार को आई उसकी रिपोर्ट में पता चला कि वह स्वाइन पॉजीटिव थी। शेष|पेज20

दूसराअन्य पॉजीटिव आया मरीज भी पाली का है जो जोधपुर में ही भर्ती है।

बांगड़अस्पताल में स्क्रीनिंग जारी : दूसरीतरफ जिले के सबसे बड़े अस्पताल बांगड़ में भी सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की बड़ी संख्या में स्क्रीनिंग का दौर जारी रहा। करीब तीन सौ लोगों की बुधवार को स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 45 लोगों को संदिग्ध मानते हुए उन्हें टेमी फ्लू दी गई।

दो और संदिग्ध हुए भर्ती

डाॅ.एचएम चौधरी के अनुसार गुरुवार को बांगड़ अस्पताल में दो और लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। भर्ती होने वाला युवक छोटा मुत्तों का बास और युवती रोहट के मोरिया गांव की निवासी है। इन्हें मिलाकर बांगड़ अस्पताल में इस वक्त चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर स्वाइन फ्लू का इलाज किया जा रहा है। इधर, हाउसिंग बोर्ड की एक संदिग्ध महिला अपने घर पर ही इलाज ले रही है।

राहत की खबर- बढ़ रहा तापमान रोकेगा स्वाइन के वायरस को

शहर में दिन के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से चिकित्सा विभाग ने भी राहत की सांस ली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 रहा। चिकित्सकों की मानें तो फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह तक स्वाइन के संक्रमण पर तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ काबू पा लिया जाएगा।