पाली| रानीकस्बे में एक साल पूर्व किन्नर से कुकर्म करने
पाली| रानीकस्बे में एक साल पूर्व किन्नर से कुकर्म करने के मामले में रानी पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक साल पूर्व कस्बे के एक किन्नर के साथ सिणगुरु नोखा निवासी मालाराम पुत्र रेवतराम जाट ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुकर्म किया और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया था। इस पर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कुकर्म और एससी एसटी एक्ट मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मालाराम समेत उसके साथियों को सिणगुरू से गिरफ्तार कर रानी थाना ले आई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कुकर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार